Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

गमछा को लेकर विवाद, कैंची घोंपकर युवक की हत्या

स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा के पास गमछा को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही साथी की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह युवक का शव खून से सना हुआ मिला। आसपास भीड़ इकट्ठी हो गई। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां पर मृतक का साथी नहीं था। बाद में आरोपी पकड़ा गया। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसके पास से कैंची भी जब्त हो गई है। गंज पुलिस ने बताया कि टिकरापारा का शंकर महानंद (32) और महेश यादव (30) दोस्त थे। दोनों घुमंतू की तरह रहते थे। स्टेशन के आसपास साेते थे। सोमवार रात शंकर और महेश के बीच सोने के लिए जगह को लेकर विवाद हो गया। फिर स्टेशन के पास शंकर सोने लेट गया। फिर उनके बीच गमछे को लेकर विवाद हुआ। शंकर अपना गमछा जमीन पर बिछाने के लिए मांग रहा था। महेश ने देने से मना कर दिया। इसी बात पर महेश ने जेब से कैंची निकाली और शंकर के ऊपर लगातार वार किया। शंकर तड़पने लगा तो महेश वहां से भाग निकला।
शंकर तड़के सुबह तक वहां तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महेश चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3klRlWE
via IFTTT

No comments