Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

मरवाही उपचुनाव में जेसीसीजे प्रत्याशी अमित जोगी और ऋचा जोगी के नामांकन पत्र को निरस्त करने के विरोध में युवा जनता कांग्रेस बीजापुर ने अंबेडकर चौक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका। पार्टी जिला अध्यक्ष चन्द्रैया सकनी ने कहा कि स्व. अजीत जोगी जब तक कांग्रेस में थे तब तक उन्हें कांग्रेस के आदिवासी विभाग के कई उच्च पदों में रखकर आदिवासियों को साधने का काम किया। जब राज्य अलग हुआ तब राज्य के आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने कहा कि स्व. जोगी को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट मरवाही के लिए कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित किया जाता रहा। अब जब मरवाही उपचुनाव होना है तो यही कांग्रेस की सरकार नए नए हथकंडे अपनाकर जोगी परिवार को जाति प्रमाण पत्र के नाम पर मरवाही उपचुनाव लड़ने से रोका। यह प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की तानाशाही रवैये को दर्शाता है। प्रदर्शन के दौरान सुधाकर केजी युवा जिला अध्यक्ष, रोशन झाड़ी युवा विधानसभा अध्यक्ष, जेसीसीजे नेत्री जमुना सकनी, सलमैया अंगनपल्ली, रामचन्द्रम एरोला, सुनीता तिवारी, गुड्डू कोरसा, शेखर अंगनपल्ली, गुण्डी तेलम, बालकिशन बजाज, अंजू कुड़ियम, गुड्डू मोड़ियाम, चन्देश माड़वी, दिनेश तेलाम, लालू, सोनू आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Janata Congress workers burnt effigy of Chief Minister


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kf5aWR
via IFTTT

No comments