अमन की दुआ में उठे जायरीनों के हाथ
हजरत निजामुद्दीन निजामी व धोलाई वाले बाबा की दरगाह पर हजरत नबी मोहम्मद के जन्मोत्सव के मुबारक माैके पर कुरान ख्वानी की गई। हाफिज मोहम्मद उस्मान रिजवी ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए जायरीनों ने दोनों हाथ रब की बारगाह में उठाकर सेहत और अमन-चैन के लिए दुआ की। मास्क वितरण किए गए। दूरदराज से पहुंचे जायरीनाें ने चादर, इत्र व अकीदत के फूल पेश किए। वक्फ कमेटी के सदर मुंशी मोहम्मद मंसूरी, अशरफ अली बिसायती, अब्दुल सलाम रंगरेज, दरगाह कमेटी के सदर शरीफ मोहम्मद मंसूरी, मोहम्मद शाबीर रंगरेज, उस्मान गनी रंगरेज, मुबारिक हुसैन मंसूरी, मंजूर खान, रफीक मोहम्मद, बाबू शाह, सद्दीक मोहम्मद आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jmesiG
via IFTTT
No comments