Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सफाई कर्मियों ने फूंका यूपी सरकार का पुतला, हाथरस गैंगरेप मामले पर जताया रोष

पंजाब सफाई कर्मचारी यूनियन की कॉल पर सफाई कर्मचारी यूनियन जिला गुरदासपुर ने हाथरस गैंगरेप व कत्ल मामले को लेकर हड़ताल कर स्थानीय जहाज चौक में यूपी सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यूपी के हाथरस में दलित परिवार से संबंधित लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या बेहद दर्दनाक घटना है।

दुष्कर्मियों ने मृतका के साथ गैंगरेप करने के बाद उसको अमानवीय यातनाएं दीं। इस दर्दनाक कांड के खिलाफ पूरे पंजाब में समूह सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर अपना रोष जताया है। यूनियन नेताओं ने मांग की कि इस कांड के आरोपियों जल्द से जल्द फांसी दी जाए वरना उनके संगठन द्वारा संघर्ष और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुनीश कुमार, चेयरमैन शाका, जनरल सचिव अनिल कुमार, राजू, प्रधान राज कुमार, जनरल सचिव अश्वनी के अलावा वाल्मीकि संगठन से प्रधान साहिप, गगन करलूपिया, हेमराज गिल, अशोक नय्यर, रिंकू गिल, जतिंदर गिल, सन्नी गिल, दौलत राम, सोनू सभ्रवाल, पवन कुमार, सुलेमान, सोनू नय्यर, बंटी गिल, अमृत लाल, जतिंदर नय्यर, रेणु, ज्योति, सुनीता, बलविंदर, थुड़ू राम, सोमा आदि शामिल रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cleaning workers burnt effigy of UP government, expressed anger over Hathras gang rape case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iKl7ma
via IFTTT

No comments