बांसवाड़ा की वैज्ञानिक डॉ. नेहा का विश्व की सबसे बड़ी संस्था आई-ईईई में चयन
शहर की डॉ. नेहा अधिकारी पुत्री स्व. शोक अधिकारी का प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी संस्था इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स में वरिष्ठ सदस्य के पद पर चयन हुआ है। वर्तमान में 160 से ज्यादा देशों के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक, इंजीनियर एवं अनुसंधानकर्ता इसके सदस्य हैं। आई-ईईई का महत्व इस बात से पता लगाया जा सकता है कि विश्व में प्रति वर्ष प्रकाशित होने वाले कुल शोधपत्रों में एक-तिहाई से अधिक शोध पत्र इसी संस्था के सदस्यों द्वारा लिखे जाते हैं। वर्तमान में डॉ नेहा अधिकारी केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) में वैज्ञानिक हैं। इससे पूर्व वे आईआईटी दिल्ली से पीएचडी कर चुकी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F9xVF2
via IFTTT
No comments