थाने के घेराव व नारेबाजी में सबसे आगे रहा युवक ही निकला चोर, पड़ोस की ढाणी से चुराए थे ढाई लाख
गच्छीपुरा थाना क्षेत्र के जसवंतपुरा गांव स्थित जुणावों की ढाणी में 23 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे एक सूने मकान में चोरी की वारदात हुई। अगले दिन यानी 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक गच्छीपुरा थाने का ग्रामीणों ने घेराव किया और 5 घंटे तक धरना दिया। थाने के घेराव और नारेबाजी में जो युवक सबसे आगे था वह ही चोर निकला। इस बार उस चोर ने खुद के पड़ोस की ढाणी में ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी 27 अक्टूबर को आरोपी सुनील उर्फ सुगनाराम पुत्र जगूराम जाट निवासी जुणावों की ढाणी जसवंतपुरा को गिरफ्तार कर लिया है।
कहते हैं कि चोर की दाढ़ी में तिनका होता है और इसी तिनके ने पुलिस को सफलता दिला दी। धरने में जो युवक नारेबाजी कर रहा था, उसकी हरकतें पुलिस को संदिग्ध लग रही थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वारदात कबूल कर ली और चुराए गए गहने और नकदी भी पुलिस ने बरामद कर लिए है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से युवक के बारे में पता किया तो पता चला कि वह हैदराबाद में चोरी की वारदात कर चुका है।
24 अक्टूबर : शक के दायरे में आया चोर
रिपोर्ट दर्ज होने के दिन ही जसवंतपुरा के ग्रामीणों ने थाने पर धरना देकर 5 घंटे घेराव किया था और उस दिन ही मौके पर चोरी के आरोपी सुनील उर्फ सुगनाराम ने भी पांच घंटे तक रहकर नारे लगाए थे।
27 अक्टूबर : शक यकीन में बदला, गिरफ्तारी
वारदात के बाद डेगाना पुलिस उप अधीक्षक नमिता खोखर ने थानाधिकारी अब्दुल रहुफ खोखर के साथ एक टीम का गठन किया और मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया। पुलिस को मालूम हुआ कि ढाणी का ही सुनील उर्फ सुगनाराम आदतन चोर है और उसने हैदाराबाद से एक लाख रुपये की चोरी की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HBupnQ
via IFTTT
No comments