Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रात का पारा 19 डिग्री पहुंचा,सर्दी असर दिखाने लगी

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट आई है। वहीं दिन-रात के तापमान में काफी अंतर दर्ज होने से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। मंगलवार काे अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद न्यूनतम तापमान में करीब 12 डिग्री कमी होने से जिलेभर में सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। दिन व रात के तापमान में ज्यादा अंतर होने से मौसमी बीमारियों के रोगी बढ़ रहे हैं।


तापमान में गिरावट के बाद अब दिन व रात के समय में बदलाव हुआ है। अब सुबह सूर्योदय के समय में देरी हो रही है और शाम को सूर्यास्त जल्दी हो रहा है। एक सप्ताह पहले सूर्योदय प्रात 6.35 बजे एवं सूर्यास्त शाम 6.17 बजे हो रहा था, वही अब सूर्योदय सुबह 6.45 बजे एवं सूर्योदय 6.05 बजे हो रहा है। इस प्रकार सूर्योदय के समय में 10 मिनट देरी एवं सूर्यास्त 12 मिनट पहले होना शुरू हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Night's mercury reached 19 degrees, cold began to show effect


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tsrfp4
via IFTTT

No comments