बिजली के तार शॉर्ट-सर्किट होने से लगी आग, दो झोंपे जले
मूढों का तला ग्राम पंचायत के सादुलानियों का तला में किरताराम पुत्र नारणाराम जाट के सोमवार को दोपहर ढाई बजे अचानक आग गई। इससे घर के दो झोंपे जल गए। ढाणी में रखी चारपाइयां, कूलर, बिस्तर, बर्तन, घरेलू सामान जल गया। सूचना पर सरपंच वीरेंद्र कुमार, पटवारी सुमेरसिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार की नुकसान रिपोर्ट तैयार की। आगजनी से किरताराम को करीब 1.50 लाख रुपए का नुकसान हुआ। किरताराम खुद सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित है, ऐसे में गरीब परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने भी सिलिकोसिस पीड़ित किरताराम को प्रशासन से सहायता दिलाने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37LDO7f
via IFTTT
No comments