मानव तस्करी मामले का दूसरा आरोपी पानबहार में पकड़ाया
मानव तस्करी के मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के दो नाबालिग बच्चों को अच्छे काम का झांसा देकर तमिलनाडु ले जाने वाला दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहले आरोपी के गिरफ्तार हो जाने के बाद दूसरा आरोपी अपने गांव से फरार होने के प्रयास में था।
तुमला थाना क्षेत्र के मुडाडीपा में दो नाबालिग बच्चे को ले जाने का मामले में एक आरोपी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद दूसरा आरोपी फरार हो गया था। पहले आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस दूसरे आरोपी की पतासाजी में जुटी थी। आरोपी के पतासाजी के दौरान गुरुवार की शाम को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी लीलांबर यादव बाइक से अाेडिशा की ओर भागने के फिराक में है। सूचना के बाद पुलिस अलर्ट हाे गई और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी करना शुरू कर दिया था। आरोपी लीलांबर यादव अपने गांव पानबहार से अोडिशा जाने के लिए निकला था उसी दौरान फरसाबहार पुलिस ने सरईटोला चौक के पास उसे घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार लिया। पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में पहले आरोपी परमेश्वर यादव को 26 अक्टूबर को ही गिरफ्तार कर लिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mAWafu
via IFTTT
No comments