Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

समाजसेवी महिला की कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। शुक्रवार को शहर की समाजसेवी महिला की कोरोना से रायपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर बीते दो दिन में जिले में कोरोना के 42 नए मामले भी सामने आए हैं।
जानकारी के मुताबिक कल्याण आश्रम से जुड़ीं सामाजिक कार्यकर्ता राधा सोनी 68 वर्ष पति रामलाल सोनी की 22 अक्टूबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें इलाज के लिए शहर के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया था। परिवार वाले रायपुर के वीवाय हॉस्पिटल में उनका इलाज करा रहे थे। शुक्रवार की शाम को उनकी मौत हो गई। जिले में यह कोरोना से बारहवीं मौत है। इधर शहर में गुरुवार को कोरोना के 24 और शुक्रवार को 18 नए मामले भी सामने आए हैं।
दो डॉक्टर भी हुए संक्रमित - गुरूवार को जिले में मिले 24 संक्रमितों में से जशपुर शहर के 9 लोग शामिल हैं। शहर के संक्रमितों में दो डॉक्टर भी हैं। जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक मेडिकल दुकान का स्टाफ संक्रमित मिला है। जिले में ट्रू नेट से 4 व आरटीपीसीआर जांच से 11 संक्रमितों की पहचान हुई।

अब तक मिले 1897 केस
जिले में काेराेना के कुल संक्रमितों की संख्या 1897 पहुंच चुकी है। होम आइसोलेशन में अब तक 392 पाॅजिटिव मरीजों को डाॅक्टर की निगरानी में रखा गया था। जिसमें अब तक 266 लोग रिकवर हो चुके हैं। 103 मरीज अभी निगरानी (ट्रीटमेंट) में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jFp4cB
via IFTTT

No comments