दलित बालिका को न्याय दिलाने के लिए सर्वसमाज ने निकाला कैंडल मार्च
यूपी के हाथरस में दलित बालिका को न्याय दिलाने के लिए गुरुवार को शाम 6 बजे सर्वसमाज की ओर से शहर में प्रमुख मार्गों से फव्वारा चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। शाम करीब 6 बजे सर्व समाज के लोग बजरिया स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर पहुंचे और यहां से कैंडल मार्च के रूप में निकले। सभी लोगों ने अंबेडकर प्रतिमा से फव्वारा चौक तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में सभी लोगों में दलित बालिका के साथ हुई घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश था।
पूर्व पार्षद सतीश धामोनिया ने बताया कि इस हत्याकांड को लेकर सब समाज में आक्रोश का माहौल है और यदि दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने के साथ उनकी अन्य मांगों को पूरा नहीं करने पर आंदोलन के साथ वाल्मीकि समाज के द्वारा सफाई बंद करने की चेतावनी दी। उन्होंने हत्यारों को फांसी की सजा देने, पीडि़त के परिवार को 10000000 की मुआवजा राशि एवं सरकारी नौकरी का प्रावधान करने की मांग की गई।
फव्वारा चौक पर वाल्मीकि समाज के महेंद्र जादो ने घटना पर गीत गाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर सफाई यूनियन के अध्यक्ष घनश्याम कलोसिया, प्रहलाद नरवाल, महामंत्री राधे राजकुमार मीणा, अभिषेक, नेतराम बैरवा, विकास भंडारी, मुकेश कुमावत, मिट्ठू राम, आचार्य बादल, राजकुमार धामोनिया, सियाराम, सुनील प्रजापत, मनोनीत पार्षद वीकेश खंडेलवाल, राजेश भोजवाल, विनीत सहित युवा शामिल थे।
पीड़िता को मिले न्याय, सौंपा ज्ञापन
तलावड़ा | दुष्कर्म की शिकार हाथरस की निर्भया के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और पीड़िता को न्याय मिले। इसके लिए ग्रामीणों ने गुरुवार को राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार हरसहाय मीना को ज्ञापन सौपा। राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य के हाथरस जिले के बगड़ी गांव में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दलित समाज की बेटी के साथ गैंग रेप किया गया।
उसके बाद दोषियों ने उसकी जीभ काट दी और रीड की हड्डी तोड़कर गर्दन मरोड़ दी। बहुत बेरहमी से दलित समाज की बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता अपने जीवन और मौत का संघर्ष करते हुए मौत को प्राप्त हो गई। जिसका आनन-फानन में पुलिस प्रशासन द्वारा दाह संस्कार भी कर दिया गया। जबकि उसके गुनहगार अभी तक सरेआम घूम रहे हैं। उनके खिलाफ प्रशासन एवं योगी सरकार द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3neO0ug
via IFTTT
No comments