बलात्कार घिनौना अपराध, ऐसा करने वालों को फांसी मिले : सचिन पायलट
उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ बलात्कार के मामले में राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे सचिन पायलट ने कहा है कि बलात्कार जैसे घिनौने अपराध करने वालों को मौत की सजा दी जानी चाहिए।
मुल्जिमों को पकड़ा जाना चाहिए, लेकिन सरकार खुद ही अगर हाथ मिला ले तो हम देश के सामने क्या उदाहरण देंगे। पायलट ने कहा कि हाथरस में राहुल गांधी व प्रियंका के साथ जो बर्ताव किया गया, वह निंदनीय है। इस घिनौने जुर्म करने वालों को बचाने का काम वहां की सरकार कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34la4e1
via IFTTT
No comments