ऑनलाइन क्विज में शामिल हुए बच्चे
ब्लॉक स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का मंगलवार को दोपहर 12 से 12:40 बजे तक हुआ। जशपुर ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला के 5वीं के बच्चों ने इसमें भाग लिया। जशपुर बीईओ एमजेडयू सिद्दकी ने बताया कि अभी कोरोना काल में विद्यालय बंद है एवं मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई हो रही है। ऐसे में बच्चों को विभिन्न प्रकार के नवाचार द्वारा भी शिक्षा दी जा रही है। इसी तारतम्य में बीईओ जशपुर के मार्गदर्शन में रवि गुप्ता के द्वारा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का मॉड्यूल तैयार किया गया था।
ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में में भाग लेने के लिए शिक्षकों को एक गूगल फॉर्म दिया गया था, जिसमे शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूल के उत्कृष्ट श्रेणी के बच्चों को रजिस्ट्रेशन किया था। रजिस्ट्रेशन के बाद बच्चों के शिक्षकों को एक वाट्स एप ग्रुप से जोड़ा गया एवं सभी बच्चों के रोल नंबर आवंटित किए गए। परीक्षा का समय 40 मिनट का था। परीक्षा का लिंक परीक्षा के दौरान वाट्स एप ग्रुप में भेजा गया। जिसमें 5वीं स्तर के सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान अंग्रेजी आदि के 50 प्रश्न 100 अंक के थे। परीक्षा प्रभारी रवि गुप्ता ने बताया कि शिक्षकों द्वारा बच्चों से पूछकर परीक्षा फॉर्म को भरा गया एवं सबमिट करने के बाद बच्चे का प्रमाण पत्र सीधे परीक्षा प्रभारी शिक्षक के ईमेल आईडी में चला गया। जिसमें बच्चे का नाम पिता, स्कूल का नाम एवं उसके प्राप्तांक प्रतिशत अंकित थे। इस प्रकार उक्त प्रमाण पत्र को विद्यालय के द्वारा प्रिंट कराकर बच्चो को दे दिया जाएगा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अलग से सम्मानित ककिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3llKUmE
via IFTTT
No comments