Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

उपस्वास्थ्य केंद्र केराडीह में लेबर रूम का काम अधूरा

कुनकुरी ब्लॉक के केराडीह के उपस्वास्थ्य केंद्र में लेबर रूम का काम अधूरा होने से प्रसव कराने में महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रसव नहीं होने से मजबूरी में उन्हें निजी अस्पताल या दूसरे अस्पताल जाना पड़ रहा है।
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के अस्पतालों में प्रदेश स्तर से डॉक्टरों की नियुक्ति भी की जा रही है। लेकिन अस्पतालों में संसाधनों की कमी होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए या तो जिला मुख्यालय आना पड़ता है या फिर उन्हें पड़ोसी राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। कुनकुरी ब्लॉक के केराडीह उपस्वास्थ्य केंद्र भी संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। जिसके कारण इस क्षेत्र के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के मरीज अपना उपचार कराने के लिए या तो कुनकुरी जाते है या फिर उन्हें जिला मुख्यालय आना पड़ता है। केराडीह उपस्वास्थ्य केंद्र में संसाधन मुहैया कराने के लिए लेबर रूम बनाया जा रहा है। लेकिन लेबर रुम का निर्माण अधूरा ही छोड़ दिया गया है। जिसके कारण इस उप स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं का प्रसव नहीं हो पा रहा है। लेबर रुम के निर्माण के लिए कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इफ्तेखार हसन ने कलेक्टर से लिखित में मांग करते हुए लेबर रूम का जल्द से जल्द निर्माण कराए जाने की मांग की है। इफ्तेखार हसन ने बताया कि केराडीह के उप स्वास्थ्य केंद्र में लेबर रूम नहीं होने के कारण इस क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि स्वास्थ्य केंद्र का लेबर रुम तैयार हो जाने से क्षेत्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

कोरोना के कारण समय पर नहीं हो रहा काम
ठकोरोनाकाल की वजह से समय पर काम पूरा नहीं हो पाया है। कुछ फर्श की मरम्मत और रिपेयरिंग का कार्य शेष है। जिसे जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।
-डॉ.के कुजूर, बीएमओ कुनकुरी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Labor room work in sub-health center Keradih incomplete


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36BKe8w
via IFTTT

No comments