Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे को अब तक नहीं मिली सहायता

कोंडागांव जिले के हिचका गांव में रहने वाला 10 वर्षीय रोहित कावडे इन दिनों जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। अपने पिता के साथ रहने वाला यह बालक थैलेसीमिया से पीड़ित है। माली हालत ठीक नहीं होने से करीब दो साल पहले इसके पिता मिटउराम कावड़े ने तत्कालीन कलेक्टर नीलकंठ टीकाम से इलाज कराने की गुहार लगाई थी, जिस पर कलेक्टर ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बच्चे का इलाज कराने कहा था, लेकिन बच्चे का इलाज आज तक नहीं हो पाया है।
इसका नतीजा यह हो रहा है कि बच्चे का पेट लगातार बढ़ता जा रहा है। लड़के के पिता ने कहा कि बेटे के इलाज के लिए उनके पास जो पैसे थे वह खर्च हो गए हैं, लेकिन उसकी बीमारी अब तक ठीक नहीं हुई है। बीएमओ डॉ. डीके मिश्रा ने बताया बच्चे की जांच हो चुकी है। जल्द इलाज के लिए बिलासपुर की टीम से बात की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Child suffering from Thalassemia has not received support yet


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37BZ7bi
via IFTTT

No comments