Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

वजन घटाने व स्वस्थ रहने एरोबिक्स का ऑनलाइन प्रशिक्षण ले रहीं जशपुर और पत्थलगांव की महिलाएं

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस वक्त जिंदगी बेपटरी नजर आ रही है। ऐसे समय में महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए ट्रेनर मधु इन दिनों जुम्बा व योगा की ऑनलाइन क्लास ले रही हैं। मधु मिश्रा बताती हैं जुम्बा से महिलाओं का वजन भी नहीं बढ़ेगा।
शरीर में फ्लेक्सिब्लिटी आएगी और योग एवं ध्यान से शरीर आंतरिक तौर से मजबूत होगा। उनकी इम्यूनिटी मजबूत होगी, वहीं महिलाएं भी बढ़ते वजन से परेशान हैं इसलिए उन्हें योग के साथ ही एरोबिक्स और जुम्बा सिखाती हूं। वर्चुअल क्लास से जुड़कर भले दूर से ही, मगर सबकी सेहत बन रही है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ रही है। ऑनलाइन एक्सरसाइज करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। जिले में पहली बार हो रहे इस तरह की एक्टिविटी से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखा जा रहा है।
2019 में 15 जून को इंडोर स्टेडियम शुरुआत हुई थी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जब एरोबिक्स क्लास चलना मुश्किल हो गई तो ऑनलाइन क्लास के माध्यम से महिलाएं एरोबिक्स सीख रही है। शुरुआती दौर में ऐसे किसी क्लास के बारे में शहर की महिलाओं को कोई जानकारी नहीं थी, क्योंकि इससे पहले तक शहर में ऐसा इवेंट नहीं कराया गया है ।
एक्सरसाइज के नाम पर महिलाएं सिर्फ वॉकिंग व योगा से परिचित थीं। एरोबिक्स क्लास की पूरी गतिविधि जिला प्रशासन की निगरानी में हो रहा है ।कोरोनाकाल में एरोबिक्स क्लास बंद होने पर अब ऑनलाइन क्लॉस कराई जा रही है

50-60 महिलाओं से की थी शुरुआत, अब बढ़ रही संख्या
क्लास संयोजक मधु मिश्रा ने बताया कि शुरुआती दौर में सिर्फ 40 से 50 महिलाओं को इस क्लास के लिए जुटाया गया था, क्योंकि महिलाएं इससे अंजान थी। बाद में जैसे-जैसे इस क्लॉस से होने वाले फायदे के बारे में पता चलता गया संख्या बढ़ती गई। ऑनलाइन क्लॉस एरोबिक्स क्लास करने वाली महिलाओं की संख्या काफी बढ़ गई है,पर यहां यह बिल्कुल मुफ्त में सिखाया जा रहा है। जशपुर में मिले रिस्पांस को लेकर पत्थलगांव में निजी क्लॉस शुरू कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34ovus4
via IFTTT

No comments