Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

ग्लोबल हैंड वाशिंग डे पर गोठान में लोगों को किया गया जागरूक

जनपद लखनपुर में ग्लोबल हैंड वाशिंग डे मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन लखनपुर जनपद कार्यालय में एवं ग्राम पंचायत पूहपुटरा के गोठान में किया गया। कार्यक्रम में हाथ धोने के सही तरीके के बारे में बताया गया। साफ़ हाथ से स्वास्थ लाभ के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। स्वच्छता दीदियों एवं अन्य लोगों द्वारा रैली निकाली गई। हाथ धोने के महत्व के बारे में नारे लगाए गए। कार्यक्रम में जनपद लखनपुर के सीईओ अजय सिंह, जनपद अध्यक्ष मोनिका पैकरा एवं जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंहदेव, सतेंद्र राय मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन चौपाल ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया गया। इसके लिए यूएनडीपी एवं आईसीआरजी कार्यक्रम द्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को साबुन दिया गया एवं अतिथियों द्वारा लोगों से समय समय पर हाथ धोने, मास्क पहनने एवं उचित सामाजिक दूरी बनाने के अपील की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People were made aware in Gothan on Global Hand Washing Day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o1HwPI
via IFTTT

No comments