मानव सेवा संस्थान की ओर से निशुल्क डायबिटीज चेकअप कैंप कल
मानव सेवा संस्थान गंगापुर के तत्वावधान में नि:शुल्क डायबिटीज चेकअप कैंप रविवार को रेलवे हॉस्पिटल के पास रेलवे कॉलोनी में सुबह 5:30 बजे से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरसी मीणा के नेतृत्व में चिकित्सालय के सहयोग से लगाया जाएगा। संयोजक आलोक मालधनी ने बताया की स्वस्थ्य गंगापुर कार्यक्रम के तहत चरणबद्ध रविवारों को शहर में मॉर्निंग वॉक पर घूमने वालों के लिए अलग-अलग स्थान पर डायबिटीज चेकअप कैंप लगाए जा रहे हैं।
इसी के तहत 20 सितंबर को नई अनाज मंडी और 27 सितंबर को हायर सैकंडरी स्कूल खेल मैदान में शिविर लगाया गया। अब आगामी रविवार को रेलवे हॉस्पिटल के पास रेलवे कॉलोनी में कैंप लगाया जाएगा और इस कैंप के लिए राधारमण शर्मा, कमलेश गुप्ता, अनिल मालधनी, आलोक मालधनी, अरविंद तिवाड़ी को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही अध्यक्ष दीपक सिंह नरूका ने कहा की आयोजन कमेटी सरकारी नियमों का ध्यान में रखते हुए कैंप आयोजित करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SyXL8N
via IFTTT
No comments