महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया याद
जिलेभर में सरकारी कार्यालय, स्कूलों, ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके सर्वधर्म प्रार्थना और पौधरोपण के साथ ग्राम सभा समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जीरावल. गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर कार्यक्रम सभा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य कमलकांत शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रभारी मीठालाल मीणाए रामराज गुर्जर, व्याख्याता भगवतसिंह सोलंकी के साथ सामूहिक रुप से गांधी के प्रिय भजन का गायन कर समापन किया।
इस मौके पर दिनेश कुमार, जगदीश कुमार, अनिता, अरविंद यादव, महेंद्र जोशी, कांतिलाल, लक्ष्मी सुथार, रमेश धर्माणी, मफतलाल जोशी, अमृतलाल, राजा चौहान आदि उपस्थित रहें। इधर, धाण ग्राम पंचायत के मलावा ग्राम में कोरोना जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को मास्क वितरण कर कोरोना बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। स्काउट स्थानीय संघ सचिव रेवदर मुकेश पुरोहित, ट्रेनिंग काउंसलर प्रकाशराज, स्काउट बालचर आनंदसिंह, गोविंद पुरी उपस्थित थे।
कालन्द्री. उपतहसील क्षेत्र के नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र पर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मनाई गई। आई टी सेल कांग्रेस प्रदेश स्तरीय की ओर से विशेष नशा मुक्ति पर आईटी सेल प्रदेश सदस्य नटवरसिंह के नेतृत्व, मुख्य अतिथि महिला जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, नगर अध्यक्ष महेंद्रसिंह गहलोत की अध्य्क्षता में कार्यक्रम हुआ।
नगर महिला अध्यक्ष मीना भाटी, रामलाल लौहार, रमेश कुमार, गोवाराम घांची, मदनलाल, भूराराम मेघवाल, छगनलाल, अर्जुन कुमार, महेंद्र पंवार नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के परियोजना निदेशक सुरेश कुमार, सुरेंद्रसिंह, रमेशए भावेश, डूंगाराम पियोर आदि उपस्थित थे।
माउंटआबू: जयंती पर माल्यार्पण करते एसडीएम
माउंटआबू. शहर में नक्कीलेक के पास गांधी वाटिका में शुक्रवार को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। एसडीएम एवं नगरपालिका आयुक्त डॉ. गौरव सैनी, ख् नगरपालिका चेयरमैन जीतूराणा व वाईस चेयरमैन रणजीत बनोधा ने राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। इस मौके नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवीसिंह देवल ने भी विचार व्यक्त किए।
इसी प्रकार माउंट आबू मुस्लिम समाज के तत्वावधान में इंदिरा रसोई में गरीबों को निशुल्क भोजन करवायाा। इस मौके हाजी गुलाम शब्बीर कुरेशी, मुख्तियारखान, रउफ कुरेशी, इश्तियाक कुरेशी, इरशाद कुरैशी, रफीक मंसूरी, शफी कुरैशी, बशीर कुरैशी, नौशाद कुरेशी, चांद मोहम्मद, दिलशाद गोरी व तस्लीमबानो मौजूद थे। इसी क्रम में शहर के आदर्श विद्या मंदिर शंकर विद्यापीठ के विवेकानंद मंडप में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई।
प्राचार्य धीरज शर्मा ने गांधी व शास्त्री की तस्वीरों के सामने श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्कूल आचार्य अरविन्द पुरोहित व अभिषेक सोनी ने गांधीजी व शास्त्री जी के व्यक्तित्व के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका महिमा किराडू ने किया।
डोडुआ. गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी चंचलावती देवी ने बताया कि प्रधानाचार्य सोनू मिस्त्री और अध्यापकबंधुओं ने दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतापसिंह, ओमप्रकाश रावल के साथ विद्यालय के अध्यापकों ने रघुपति राघव धुन की प्रस्तुति दी।
मोहनलाल परमार, हुनरसिंह देवड़ा, नरेश सेन, हिम्मतसिंह चारण, रूपाराम माली, शारीरिक शिक्षक रंजी स्मिथ, सुबोध कुमार सिन्हा, टीना मिस्त्री, मीनाक्षी चौहान, लीला जोशी, जयश्री दवे आदि उपस्थित थे। डोडुआ के ग्राम पंचायत में सरपंच गिरजा कुंवर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्राम विकास अधिकारी भरत कुमार, रोजगार सहायक अजयपालसिंह, तेजसिंह देवड़ा, रणजीत कुमार, सुरेश आदि उपस्थित थे।
पालड़ी एम. आंगनबाड़ी केंद्र दो पर गांधी जयंती मनाई गई। कार्यकर्ता पुष्पा मीणा ने बताया कि नो मास्कए नो एंट्री पर चर्चा करते हुए ग्रामीण महिलाओं को कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने की अपील की। आशा सहयोगी गीता सैन, सहायिका बसंती सैन उपस्थित रहीं
गोयली. ग्राम पंचायत के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती पर ग्राम सभा का आयोजन सरपंच होजी देवी रेबारी की अध्यक्षता में किया गया। प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी उम्मेद सिंह देवल, व्याख्याता रमेश गोमतीवाल, ग्राम रोजगार सहायक कांतिलाल माली, पंचायत सहायक नारायणलाल मेघवाल, अशोक सुथार, कृष्णा सोनी, समाजसेवी नींबाराम देवासी, वार्डपंच भावेश माली समेत ग्रामीण मौजूद थे। इसी क्रम में पीपलकी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर में गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
रेवदर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई
रेवदर. महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेवदर, विधानसभा युवा कांग्रेस व एनएसयूआई की ओर से संगोष्ठी आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। इस मौके कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्रसिंह देवड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी मानाराम पुरोहितद्व पूर्व प्रधान छगनलाल सोलंकीद्व सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पालीवाल, हिमपालसिंह देवल, भवानी सिंह देवड़ा, लाखाराम चौधरी, हरशूल अग्रवाल, भूराराम कोली, डूंगरसिंह देवड़ा, मजहर हुसैन, अरविंद वैष्णव, खंगारराम मेघवाल, इब्राहीम खान, देवाराम पुरोहित, आकाश मेघवाल, अजित चौधरी, निलेश वैष्णव, रणजीतसिंह राजपुरोहित व पूनम पुरोहित मौजूद थे। इसी क्रम में राजकीय महाविद्यालय में गांधी जयंती के उपलक्ष में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को अगस्त क्रांति कार्यक्रम के संयोजक भवानी सिंह देवड़ा ने विचार व्यक्त किए।
सरूपगंज. अजीम प्रेमजी फाउंडेशन व राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सरूपगंज के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता व कोरोनो जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि पीईईओ सरूपगंज भगवानाराम मीणा रहे। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य छोगालाल कुम्हार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कोरोना जागरूकता एवं स्वच्छता को लेकर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से हेमराज शर्मा व स्काउट सचिव प्रतापराम प्रजापत की ओर से जानकारी दी गयी। इसी तरह राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सरूपगंज के तत्वावधान में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
नया सानवाड़ा. कस्बे के राउमावि परिसर में ग्राम पंचायत व स्कूल प्रशासन की ओर से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके प्रधानाचार्य मुकेशकुमार शर्मा, सरपंच अलका रावल, ग्राम विकास अधिकारी महेंद्रसिंह परिहार, व्याख्याता जगदीश शर्मा, छत्तरसिंह राणावत, भंवरलाल मीणा, मनोहरसिंह राणावत, आंगनवाडी कार्यकर्ता गोदावरी रावल, पुष्पा सोलंकी, स्नेहलता चौधरी, गायत्री मौजूद थे। इसी क्रम में वीरवाडा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी जयंती मनाई गई। इस मौके प्रधानाचार्य नरेशचंद्र पुरोहित, भरत माली, दिव्या राठौड, सुरेन्द्रसिंह राणावत व किशोरसिंह मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nabj8x
via IFTTT
No comments