Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मोबाइल चोरी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर गया जेल

चोरी का मोबाइल खरीदने वालों को पहले गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के विष्णु बगान के रविंद्र सिंह एवं एम राकेश प भागलपुर ने अज्ञात आरोपी द्वारा उनके घर से मोबाइल चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने चोरी गए मोबाइल का आईएमईआई एवं सीडीआर निकलवाया था। मोबाइल का आईएमईआई से पुलिस को जानकारी मिली कि एक मोबाइल अभिषेक के पास है। जिसके बाद पुलिस ने अभिषेक से पूछताछ किया तो उसने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल को अंकित नाम के युवक से खरीदा है। अभिषेक के द्वारा चोरी का मोबाइल खरीदने की बात स्वीकार करने पर अभिषेक को 25 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। वहीं पुलिस को एक मोबाइल नजीम खान उर्फ मूनु के पास होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने नजीम खान से पूछताछ किया तो उसने भी पुलिस को बताया कि वह मोबाइल को अंकित टोप्पो से खरीदा था। मोबाइल खरीदने के बाद उसने उस मोबाइल को चीर बगीचा निवासी मीना बाई चीर बेच दिया है।नजिम खान के द्वारा चोरी का मोबाइल खरीदना और उसे उसे बेच देने की बात को स्वीकार करने के बाद पुलिस ने चोरी का सामना खरीदने के आरोप में नजीम खान को 27 जून व मीना बाई को 26 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था। पुलिस ने चोरी के मोबाइल को खरीदने वालों को गिरफ्तार करने के बाद मुख्य आरोपी की पतासाजी कर रही थी। पतासाजी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की मुख्य आरोपी अंकित टोप्पो पिता वॉल्टर टोप्पो शहर के कदम टोली में रहता है। पुलिस को मुख्य आरोपी के संबंध में पूरी जानकारी मिल जाने के बाद पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी अंकित टोप्पो को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iAhmQs
via IFTTT

No comments