Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

समय सीमा पूरा होने के बाद भी ओवरब्रिज का काम अधूरा

बगीचापड़ा नाला डूडी राजगंगपुर से मालिडीह तक सड़क बनाने के लिए आरडब्ल्यूडी ने 284.38 लाख रुपए में 18 अक्टूबर 2020 तक काम पूरा करने की जिम्मेदारी ठेकेदार राजीव कुमार विश्वाल को दिया गया। लेकिन निर्धारित समय तक काम पूरा होना तो दूर का शुरू ही नहीं हुआ है।
विभागीय तौर पर काम को लेकर अभी तक केवल लेआउट ही दिया गया है। लोगों की माने तो राजीव कुमार विश्वाल जो कि भुवनेश्वर शहीद नगर में अर्थात वास्तविक कार्य क्षेत्र से 380 किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं, उनको काम देने की वजह से काम की शुरुआत अभी तक नहीं हो पाया है। निविदा में दोनों कांट्रेक्टर को तकनीकी आधार पर किनारे कर दिया जाना व उक्त कार्य को 9.98% ऊपर टेंडर मूल्य 2 करोड़ 58 लाख 57 हजार 304 से बढ़ाकर 2 करोड़ 84 लाख 37 हजार 863 रुपए में दे दिया गया, जो कि निविदा के समय विवाद का कारण भी बना था। गौरतलब है कि इस कार्य के आरम्भ न होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष तौर पर मालिडीह व बगीचा पड़ा निवासियों को बारिश में घर से निकलना दुर्भर हो रहा है। इस संबंध में कार्यपालक यंत्री ने बताया कि कोरोना महामारी के वजह से काम में विलंब हुआ है। शीघ्र ही काम को कराने का प्रयास किया जाएगा। उम्मीद है जल्दी कार्य खत्म होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Gv8sGI
via IFTTT

No comments