Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रेत का अवैध उत्खनन कर महंगे दामों में बेच रहे तस्कर

पूरे छत्तीसगढ़ में 15 जून से रेत उत्खनन पर रोक लगाई गई है, लेकिन बस्तर ब्लाॅक में रेत तस्करों की मनमानी जारी है। रेत तस्कर चोरी छिपे रेत निकाल रहे हैं। खोरखोसा, दुबे उमरगांव, नंदपुरा, मधोता, चपका रेटावंड व अन्य क्षेत्रों से नदी किनारे से रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर रेत अंदरूनी सड़क व राष्ट्रीय राजमार्ग से भी ले जाकर महंगे दामों में खपाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत दुबे उमरगांव के पास खोरखोसा मार्ग में पुलिया के पास सड़क किनारे रेत तस्करों द्वारा सैकड़ों टैक्टर रेत का अवैध भंडारण करके भी रखा गया है और यहां से ले जाकर महंगे दामों में बेचा जा रहा है। रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर चालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि खोरखोसा के सरपंच नवलराम मौर्य व सचिव देवेश ठाकुर के कहने पर रेत निकाला जा रहा है।
इस संबंध में सचिव देवेश ठाकुर ने बताया कि सीसी सड़क निर्माण के लिए रेत डंप करवाया जा रहा है। इस मामले में जिला खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन की जानकारी नहीं है। विभाग से टीम भेजकर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Smugglers selling expensive sand by illegal mining


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Bhpak
via IFTTT

No comments