Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

लक्षण वाले मरीजों की पहचान करने घर-घर जा रही टीम

लक्षण वाले मरीजों की पहचान करने कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान की शुरुआत सोमवार को हाटकर्रा से हुई। महिला एवं पुरुष आरएचओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों की टीम घर-घर पहुंचकर सर्वे कर रही। इस दौरान किसी व्यक्ति में संभावित लक्षण बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, शरीर में दर्द, स्वाद या सूघने की क्षमता में कमी, गले में खराश, बंद या बहती नाक, उल्टी-दस्त आना आदि लक्षण यदि सर्वे के दौरान मिलते हैं तो उनका जल्द से जल्द जांच की जाएगी।
उच्च जोखिम वाले लोग जैसे 60 वर्ष से अधिक उम्र, गर्भवती महिला, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज से ग्रसित व्यक्ति, कैंसर अथवा किडनी रोग से पीड़ित व्यक्ति, टीबी रोग से ग्रसित व्यक्ति, सिकल सेल, एड्स ये सब उच्च जोखिम वाले व्यक्ति हो सकते हैं, इसलिए कोरोना से बचने के लिए घर से बाहर न निकलें। अतिआवश्यक होने पर मास्क लगाकर ही निकलें। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोएं या सैनिटाइजर का उपयोग करें। इस दौरान ग्रामीण चिकित्सा सहायक डॉ. नवीन पांडेय, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेदनी अवस्थी, आरएचओ ताकेश्वर गवर, भुनेश्वरी उइके, सोनप्रभा शिवना, निर्मला साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंद्रा सोनवानी, द्रोपदी दीपक, मितानिन सविता टांडिया, सुखबाई कैमरो, रह्वाजकुमारी, वाणी पटेल, केसवंतीन, भुनेश्वरी आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Go-to-home team to identify symptomatic patients


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33xBL46
via IFTTT

No comments