Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कॉलेज छात्रों ने परीक्षा शुल्क वापस करने की मांग उठाई

शासकीय कंगलू कुम्हार कॉलेज के छात्रों ने शिक्षा सत्र 2019-20 में आयोजित बस्तर विश्वविद्यालय की परीक्षा शुल्क वापस कराने की मांग की है। छात्रों ने मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री व कुलपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
छात्रों ने कहा शिक्षा सत्र 2019-20 में बस्तर विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम, द्वितीय्र, तृतीय वर्ष की परीक्षा होनी थी। देश में कोरोना वायरस के चलते परीक्षा आयोजित नहीं की गई। वहीं बस्तर विश्वविद्यालय द्वारा वार्षिक परीक्षा 2019-20 को निरस्त करते हुए ऑनलाइन परीक्षा द्वारा घर पर ही असाइनमेंट के माध्यम से लिया गया। छात्रों ने कहा प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिका, असाइनमेंट की परीक्षा शुल्क दोहरी भुगतान करना पड़ रहा है। बस्तर विश्वविद्यालय कुलपति से मांग है कि उनका विश्वविद्यालय की परीक्षा शुल्क वापस किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, कुलपति बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान टिकेद कुमार, टिकेश्वर नरेटी, विष्णु कवाची, शंकर कुंजाम, रामाधीन, रोशन प्रधान, भुनेश्वर नेताम, ममता, रेखा आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
College students raised demand for refund of examination fee


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33y6G0j
via IFTTT

No comments