Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

गोबर खाद तैयार कर रहीं महिलाएं, सोसायटी में बेचेंगी

जिले की गोठानों में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी की जा रही है। इन्हीं खरीदे गए गोबर से स्व सहायता समूह की महिलाएं वर्मी खाद तैयार कर रही हैं। कलेक्टर रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में कृषि विभाग और स्व सहायता समूह के समन्वय से वर्मी खाद तैयार करने की कार्ययोजना बनाई गई है। राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और ग्रामीणों को आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ने के लिए राज्य शासन ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है। इन्हीं योजनाओं में से एक गांव में गोठान का सुचारू रूप से संचालन व गोबर खरीदी कर उसका वर्मी खाद तैयार कर जैविक कृषि को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण महिलाओं को आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़ना सराहनीय पहल है। ग्राम पंचायत मुरदण्डा के गोठान में गोधन न्याय योजना के तहत अब तक कुल 481.86 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। इन्हीं गोबर का उपयोग कर श्रीश्री स्व सहायता समूह ग्राम पंचायत मुरदण्डा की महिलाएं वर्मी खाद का उत्पादन कर रही हैं। इस समूह में 10 सदस्य हैं, जो कृषि विभाग की देख रेख व तकनीकी मार्गदर्शन में खाद तैयार कर रहीं हैं। वर्मी खाद तैयार होने के उपरांत खाद को सोसायटी के माध्यम से विक्रय किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women preparing cow dung, will sell in society


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mnaFmU
via IFTTT

No comments