Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

3579 छात्रों ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में लिया प्रवेश, अब नवंबर में होगी तीसरी काउंसिलिंग

इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश की प्रकिया जारी है। दो राउंड की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। अब तक दो राउंड की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद प्रदेश की 12021 इंजीनियरिंग सीटों पर 3579 छात्रों ने ही प्रवेश लिया है। अब खाली सीटों को भरने के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग भी होगी। यह काउंसिलिंग नवंबर में होगी। लेकिन अभी काउंसिलिंग की तारीख तय नहीं की गई है।

राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के सेकंड राउंड की काउंसिलिंग पूरी हाे गई है। 33 जीनियरिंग कॉलेजों की 12 हजार 21 सीटों के लिए जारी काउंसिलिंग के तहत दाे राउंड के बाद अब तक 29.77 फीसदी सीटों पर ही स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया है। सेकंड राउंड में 3 हजार 701 स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

डीटीई से दो राउंड का ही जारी हुआ था शेड्यूल

छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए इस बार सिर्फ दो ही राउंड की काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल जारी किया गया था। जिसमें दावा किया जा रहा था कि सीटें भर जाएंगी। भर्ती नहीं होने से अब तीसरे राउंड की काउंसिलिंग जरूरी है। शेड्यूल नवंबर में जारी हो सकता है।

पहले राउंड में 192 छात्रों का एडमिशन कैंसिल

नियम के अनुसार यदि कोई स्टूडेंट एडमिशन लेने के बाद सेकंड राउंड में रजिस्ट्रेशन कराता है तो उसका एडमिशन कैंसिल हो जाता है। पहले राउंड की काउंसिलिंग में शामिल 192 स्टूडेंट ने सेकंड राउंड की काउंसलिंग में भी रजिस्ट्रेशन कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37GOHqU
via IFTTT

No comments