Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सालभर में नेरली, पालनार में टेलीमेडिसिन सेवा बंद

साल 2016-17 में दंतेवाड़ा ब्लॉक के नेरली व पालनार गांव में शुरू हुई टेलीमेडिसिन सेवा बंद पड़ी है। करीब सालभर से इस सेवा के बंद होने के बाद लापरवाही के कारण दवाइयां सहित मेडिकल सामान भवन के अंदर बिखरे पड़े हैं। भवन के अंदर व बाहर की हालत भी खराब हो चुकी है।
इस सेवा को शुरू कराने स्वास्थ्य विभाग अब किसी भी तरह की रुचि नहीं दिखा रही है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि यह सेवा दोबारा शुरू होनी चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि जब यह सुविधा गांव में शुरू हुई थी तो यहां के लोगों को अच्छा लाभ मिल रहा था। सिर्फ नेरली ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण भी यहां पहुंचकर विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के ज़रिए डॉक्टरों से परामर्श लेते थे, लेकिन यह सुविधा ज़्यादा दिनों तक नहीं चल पाई।
नेरली के ग्रामीणों ने बताया अब बीमार होने पर बचेली या दंतेवाड़ा इलाज कराने जाना पड़ता है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यह हमारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानने से इंकार किया है। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि टेलीमेडिसिन सेवा बन्द क्यों हुई है, इस बारे में पता करता हूं। इसके बाद ही कुछ कह पाऊंगा।

सेवा शुरू कराने नहीं दिखा रहे रुचि
सिर्फ नेरली ही नहीं बल्कि पालनार में भी शुरू की गई टेलीमेडिसिन सेवा बंद पड़ी हुई है। दरअसल इन गांवों में साल 2016-17 को डीएमएफ मद से इस सेवा की शुरुआत की गई थी, ताकि बीमार होने पर ग्रामीणों को डॉक्टर से जरूरी परामर्श मिल सके, लेकिन कुछ समय बाद सारी व्यवस्थाएं फेल हो गई। सही मॉनिटरिंग के अभाव में बंद हुई इन सेवाओं को वापस शुरू कराने स्वास्थ्य विभाग ने रुचि नहीं दिखाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Telemedicine service closed in Nerli, Palanar throughout the year


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o7e8bc
via IFTTT

No comments