नक्सली मुख्य सड़क पर बांध रहे पतले तार
जवानों को नुकसान पहुंचाने अब तक नक्सली रास्तों में प्रेशर आईईडी लगाते थे। अब नक्सलियों की नई करतूत सामने आई है। नक्सलियों द्वारा अरनपुर से पोटाली जाने वाली सड़क पर दो जगह सड़क से 4 से 5 फीट की ऊंचाई पर बाइक सवार जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए तार बांधकर लगा रखा है।
नक्सलियों द्वारा बांधे गए तार पर आम लोग भी फंसकर हादसे का शिकार भी हो सकते हैं। नक्सलियों ने अरनपुर से पोटाली जाने वाली सड़क पर दो जगह तार बांध रखा है तो कई जगह पेड़ गिराकर सड़क भी काट दी है। सड़क पर तार बांध देने और पेड़ गिरा देने से अरनपुर से पोटाली के बीच वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। नक्सली अरनपुर सीआरपीएफ कैंप से महज 2 किलोमीटर पर सड़क पर तार बांधकर बुधवार शाम से इस सड़क पर आवागमन रोके हुए हैं।
अरनपुर से पोटाली के बीच इसी साल शुरू हुई आवाजाही
अरनपुर से पोटाली के बीच अभी इसी साल सड़क पर आवाजाही शुरू हुई है। इससे पहले यह सड़क नक्सलियों के कब्जे में थी। अरनपुर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम ध्रुव ने बताया नक्सलियों द्वारा काटे गए पेड़ों को हटवाकर गड्ढे भरवाकर रास्ता जल्द बहाल करवाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lWe3oE
via IFTTT
No comments