Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

धोखाधड़ी-दुष्कर्म करने वाले दोषियों पर कार्रवाई करने उठाई आवाज

कोंडागांव जिले में आदिवासी युवतियों के साथ हो रही धोखाधड़ी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आदिवासी युवा छात्र संगठन व आदिवासी युवा प्रभाग ने रविवार को धरना प्रदर्शन किया। नगर के बस स्टैंंड में प्रदर्शन के दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष गोपाल बघेल ने ओडागांव में दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सज़ा सहित ग्राम बनजोड़ा, कोकरालपारा, हिचका में युवती द्वारा फांसी लगाए जाने की जांच में हो रही लेटलतीफी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले में निष्पक्षता से जल्द से जल्द पूरी जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
आदिवासी छात्र संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष सरानंद मरकाम ने भी केशकाल में एक पुलिसकर्मी द्वारा आदिवासी युवती के साथ शोषण करने के मामले में कार्रवाई की मांग की। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र कोर्राम ने कहा अनाचार से लेकर आत्महत्या के कई मामलों की जांच अब तक पूरी नहीं हुई है। प्रशासन जांच कर तुरंत कार्रवाई करें। इसके बाद सदस्यों ने तहसीलदार राकेश साहू को इन मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रूद्र प्रताप नाग, हेमंत बघेल, आकाश सलाम, डेनिश बघेल, लोकेश बघेल, त्रिलोचन बघेल, बृजलाल कुमेटी, शंभू, निहाल नेताम आिद मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Raised voice to act on fraudsters


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T83nqM
via IFTTT

No comments