Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सरकार पर कानून व्यवस्था में फेल होने का आरोप, भाजपा का हल्लाबोल प्रदर्शन

भाजपा ने राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल कार्यक्रम किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ राज्यपाल के नाम एडीएम सतर्कता अरविंद जाखड़ को ज्ञापन दिया। दोपहर में जिला प्रभारी व नोखा के विधायक बिहारी लाल बिश्नाेई के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक मैरिज पैलेस में सभा हुई। इसके बाद भाजपा पदाधिकारी वाहनों से भगत सिंह चौक तक पहुंचे। वहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा।

विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने कहा कि आज राजस्थान सरकार के 20 महीने के कार्यकाल में कानून व्यवस्था देश मे निम्न स्तर पर पहुंच गई है। प्रदेश मंत्री वीरेंद्र पूनिया, पूर्व विधायक ओपी महेंद्रा, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, विधायक बलवीर सिंह लूथरा, विधायक रामप्रताप कासनिया, संतोष बावरी आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद गृह मंत्री हैं। फिर भी प्रदेश में अपराध बढ़ना बेहद चिंतनीय है।

वक्ताओं ने जिले में मूंग की खरीद शुरू करने सहित किसानों की अन्य मांगों को पूरा करने में सरकार पर विफल रहने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गुरवीर बराड़, जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़, सरदूल सिंह, अविनाश डाबी, विनीता आहूजा ,जिला उपाध्यक्ष शरणपाल सिंह, संजय महिपाल, जिला महेंद्र प्रताप मंडा, जुगल डूमरा, रजनी मोदी ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार सोनी , रमजान अली, अमित चलाना, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, बबीता गौड़, चेष्टा सरदाना आदि शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP accused of failing in law and order, BJP's stir


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GCjmdJ
via IFTTT

No comments