Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

किसान बाेले- कब शुरू हाेगी मूंग की सरकारी खरीद, प्रभारी मंत्री कल्ला ने कहा-केंद्र सरकार स्तर पर लंबित है खरीद की स्वीकृति

मूंग की खरीद शुरू करवाने व रेगुलेशन में हुई गड़बड़ियाें की जांच की मांग काे लेकर ग्रामीण किसान मजदूर समिति के पदाधिकारी साेमवार काे प्रभारी मंत्री बीडी कल्ला से मिले तथा समस्याओं से अवगत करवाते हुए बाेले कि मूंग की आधी फसल ताे बेच चुके किसान कब शुरू हाेगी सरकारी खरीद। इस पर प्रभारी मंत्री कल्ला बाेले कि मूंग खरीद शुरू करने की स्वीकृति केंद्र सरकार स्तर पर लंबित है स्वीकृति मिलते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी।ग्रामीण किसान मजदूर समिति की सुबह 11 बजे गुरुद्वारा सिंहसभा में बैठक हुई। इसमें सरकार की और से मूंग की खरीद शुरू नहीं करने पर किसान प्रतिनिधियाें ने राेष व्यक्त किया तथा रेगुलेशन में हुई गड़बड़ियाें की जांच करवाने की मांग की गई।

इस माैके पर संतवीर सिंह माेहनपुरा ने कहा कि सिंचाई विभाग में लंबे समय से यहां कई अधिकारी जमे हुए हैं। इनके कार्यकाल की भी जांच हाेनी चाहिए ताकि भ्रष्टाचार सामने आ सके। स्थिति इस कदर खराब है कि गंगनहर में दाे हजार क्यूसेक पानी की पंजाब से अावक हाेने के बाद भी किसानाें की दाे-दाे बारियां लगातार पिट रही हैं। आखिर पानी जा कहां रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारी मनमर्जी से वितरिकाओं में पानी प्रवाहित कर रहे हैं। बार-बार विराेध के बाद भी सुनवाई नहीं हाे रही है। इसके बाद ये लाेग सर्किट हाउस पहुंचे तथा यहां पर पार्क में प्रभारी मंत्री से मिलकर उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया।

मूंग खरीद के संबंध में प्रभारी मंत्री ने सहकारी मंत्री व सचिव से फाेन पर बात कर किसान प्रतिनिधियाें काे बताया कि प्रदेश सरकार ने मूंग खरीद शुरू करने की स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार काे पत्र भेजा है, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति मिलते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी। रेगुलेशन की गड़बड़ियाें के संबंध में उन्हाेंने किसान प्रतिनिधियाें काे लिखित में समस्याएं देने की बात कही। साथ ही इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं का निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया।

प्रभारी मंत्री से मिलने वालाें में रणजीत सिंह राजू, परविंद्र सिंह गिल, पृथ्वीपाल सिंह संधू, हरजिंद्र मान, अमरवीर कंग सहित बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि शामिल थे।रबी फसलाें की बुवाई के लिए पंजाब से अतिरिक्त पानी लेने की मांग : किसान प्रतिनिधियाें ने प्रभारी मंत्री से कहा कि पंजाब में इन दिनाें सिंचाई पानी की मांग कम है तथा राजस्थान में रबी फसलाें की बुवाई हाेनी है। ऐसे में सिंचाई पानी की जरूरत है। किसान हित में प्रदेश सरकार पंजाब सरकार से वार्ता कर एक माह 20 दिन अतिरिक्त पानी की मांग करें ताकि रबी फसलाें की बुवाई हाे सके। प्रभारी मंत्री ने इस संबंध में सीएम से बात करने की बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kisan Bale- When will the government procurement of moong start, Minister Kalla in charge said - Approval of purchase is pending at the central government level


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nmLbHC
via IFTTT

No comments