Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बगीचा और कांसाबेल के सभी पटवारियों का किया तबादला

जिले के सबसे बड़े तहसील बगीचा में एसडीएम आईएएस रोहित व्यास की पटवारियों को लेकर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की हैं। उन्हाेंने बगीचा के सभी पटवारियों का हल्का बदल दिया है। एसडीएम को उनकी शिकायत मिली थी। ऐसे में उन्होंने कांसाबेल और बगीचा के पटवारियों के सभी पटवारियों का हल्का बदल दिया है। इसे प्रशासनिक सुधार की महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।दरअसल काफी समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारियों को लेकर तबादले की कार्रवाई चल रही है और इस प्रकार की कार्रवाई की काफी लंबे समय से आवश्यकता भी महसूस की जा रही थी। तबादला आदेश में बगीचा के पटवारियों के स्थानांतरण में किसी का तहसील नहीं बदला गया है, बस राजस्व हलकों का उलटफेर है। वहीं पूर्व के कांसाबेल के तहसील के पटवारियों के स्थानांतरण में भी तहसील न बदलकर बस हल्कों का उलटफेर ही किया गया है।

तहसीलदार रामराज को फरसाबहार की जिम्मेदारी
कलेक्टर महादेव कावरे ने नायब तहसीलदार रामराज सिंह को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत करते हुए फरसाबहार तहसीलदार की जिम्मेदारी साैंपी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d3ygpg
via IFTTT

No comments