Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पहले दिन 40 हजार 762 घरों का सर्वे, दो हजार 324 लोगों में मिले कोरोना के लक्षण

जिले को काेरोना मुक्त बनाने के लिए सघन सामुदायिक सर्वे का काम चल रहा है। इसके तहत सर्विलेंस टीम घर-घर जाकर कोरोना के संदेहियों की पहचान कर रही है। पहले दिन साेमवार को जिले भर में 40 हजार 762 घरों में सर्वे किया गया। इस सर्वे में कोरोना के लक्षण वाले 2 हजार 324 लोगों की पहचान की गई है। जिसमें 1 हजार 199 लोग हाई रिस्क वाले हैं। मतलब इनमेें कोरोना के ऐसे लक्षण दिखे हैं जिससे उनकी जान काे खतरा हो सकता है।
सर्वे में मिले संदेहियों में से उच्च जोखिम वाले 577 लोगों की जांच की गई। सभी की जांच रेपिड एंटीजन किट से हुई। इस जांच में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के सर्विलेंस आफिसर ने बताया कि जितने भी संदेही मिल रहे हैं सभी की जांच की जाएगी। इसमें उच्च जोखिम वालों की जांच पहले होगी। संदेही पाए गए सभी मरीजों की जांच अनिवार्य रूप से किया जाना है। पहले दिन के सर्वे में सबसे अधिक संख्या में संदेही बगीचा ब्लॉक में मिले हैं। यहां 816 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं।
जिसमें से 216 लोग उच्च जोखिम वाले हैं। इधर जशपुुर व लोदाम ब्लॉक में उच्च जोखिम वाले मरीज सबसे अधिक मिले हैं। लोदाम में 553 लोगों में कोरोना के गंभीर लक्षण मिले है। पहले दिन के टेस्ट में जितने भी पॉजिटिव केस आए हैं सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है।

यह जानकारी आपको पर्ची में सही भरनी है
सर्वे दल द्वारा घर-घर जाकर लोगों को पर्ची देकर उसे भरवाया जा रहा है। इस पर्ची में दी गई जानकारी के आधार पर ही कोरोना के संदेहियाें की पहचान हो रही है। पर्ची में कोरोना के लक्षण बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, शरीर में सूजन, स्वाद व गंध में कमी, गले में खरास, बंद व बहती नाक, उल्टी दस्त, अन्य जिला व राज्य से आने की जानकारी के सामने टिक लगाना है।

सर्वे टीम को दें सही जानकारी: कलेक्टर
कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि उनके घर पहुंचने वाले सर्वे टीम को सही जानकारी दें। जानकारी छिपाना ना सिर्फ एक परिवार बल्कि समाज के लिए घातक साबित हो सकता है। हम सबको मिलकर कोरोना को हराना है। इस कार्य में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित हो चाहिए।

मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग सबसे अहम
सर्वे दल द्वारा लोगों के घर-घर जाकर जानकारी दी जा रही है कि अभी कोरोना के बचाव के लिए मास्क का उपयोग बेहद जरूरी है। मास्क 80 प्रतिशत तक संक्रमण के खतरे से बचाता है। इसके अलावा घर से बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। लोगों से दो गज दूरी बनाकर रहें। भीड़-भाड़ में शामिल ना हों व ऐसे स्थान पर ना जाएं। बाहर से घर आने पर सबसे पहले हाथ-पाव साबुन से साफ करें। घर या दफ्तर पर रहते हुए भी दिन में कई बार हाथ धोते रहें। हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें इसे अपने साथ रखें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Survey of 40 thousand 762 houses on the first day, symptoms of corona found in two thousand 324 people


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Gwg3VD
via IFTTT

No comments