Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मृत महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव, दफनाने के बाद जगह को ग्रामीणों ने बांस से घेरा

मेकॉज के कोविड हॉस्पिटल में सस्पेक्टेड वार्ड में सोमवार को जिस 40 साल की महिला की मौत के बाद उनके शव से सैंपल लिए गए थे, मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। ऐसे में एहतियात के साथ उसका शव नगरनार भेजा गया, जहां तहसीलदार और रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करवाया। यहां ग्रामीण पहले शव दफनाने जगह नहीं दे रहे थे। बाद में रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर चेरियन ने समझाया।
समझाइश के बाद उन्होंने गांव के ही कब्रिस्तान में एक अलग जगह तय कर वहां मृत महिला को दफनाया। ग्रामीणों ने उस जगह को बांस से घेर दिया ताकि वहां कोई न जाए। ग्रामीणों ने ये भी कहा है कि गांव में अगर किसी भी व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत होती है तो उन्हें इसी जगह दफनाया जाएगा। जिले में 78 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

सोमवार को हुई थी महिला की मौत, शव के सैंपल लेकर भेजे, पॉजिटिव मिली महिला
नगरनार इलाके की 40 साल की महिला ने सोमवार को कोविड हॉस्पिटल के सस्पेक्टेड वार्ड में दम तोड़ दिया था। उसे संदिग्ध मानकर डॉक्टरों ने शव के सैंपल लिए और आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा। उनकी रिपोर्ट मंगलवार को आई, जिसमें उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। बाद में शव को रेडक्रॉस सोसाइटी को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। शव को लेकर रेडक्रॉस की टीम जैसे ही नगरनार पहुंची, पहले तो ग्रामीणों ने शव के कफन-दफन का विरोध किया, लेकिन बाद में समझाइश के बाद उन्होंने इसके लिए जगह दे दी।

महिला की कब्र तक न पहुंचें लोग इसलिए घेरा
ग्रामीणों ने पहले विरोध किया, लेकिन बाद में कफन-दफन के लिए न सिर्फ राजी हो गए, बल्कि पूरी परंपरा के अनुसार महिला का अंतिम संस्कार भी किया। इस दौरान जहां गड्‌ढा खोदा गया, वहां महिला के शव को दफनाया। इसके बाद कब्र के पास कोई पहुंच न पाए, इसके लिए ग्रामीणों ने बांस की बाड़ भी लगा दी। वहीं यहां धुआं कर पूरी जगह को कीटाणुमुक्त करने की कोशिश भी की।

सोमवार को बस्तर जिले में मिले 110 नए संक्रमित मरीज, 1004 मरीजों का इलाज अब भी जारी
सोमवार की देर शाम जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक कुल 110 मरीज सामने आए थे। इसके साथ ही बस्तर जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6392 हो गई है। वहीं 1004 मामले अब भी एक्टिव बने हुए हैं। सोमवार को कुल 1131 लोगों की जांच की गई थी। इनमें 290 लोगों की आरटीपीसीआर, 819 लोगों का एंटीजेन और 22 लोगों की ट्रूनाट जांच की गई थी। इधर 30 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। जबकि 34 मरीजों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Report of dead woman positive, villagers encircle the place after burial


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TiRRbT
via IFTTT

No comments