Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मरीज पांच हजार के पार, चारामा में 1 मौत के साथ आंकड़ा 51 पर

बुधवार को जिले मेें 34 नए पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या पांच हजार से ज्यादा हो गई। हालांकि वर्तमान में कोरोना की रफ्तार कम होने से चार हजार के बाद पांचवी बार नए एक हजार मरीज आने में 22 दिन का समय लगा। संभावना है अब कोरोना की रफ्तार जिले में और भी कम होगी। इधर बुधवार को जिले के एक कोरोना पॉजिटिव की मौत के साथ यह आंकड़ा भी 51 पर पहुंच गया।
जिले में सबसे पहला मरीज 21 मई को दुर्गूकोंदल ब्लाक के एक क्वारेंटाइन सेंटर में पाया गया था। इसके बाद धीरे धीरे मरीजों के संख्या बढ़ती गई। जिले में पहले एक हजार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने में 82 दिन लगे थे। दूसरे एक हजार मरीज मात्र 15 दिन में ही मिल गए थे। इसके बाद मरीज तेजी से बढऩे लगी। तीसरी व चौथी बार एक एक हजार मरीज मिलने में महज बारह बाहर दिन ही लगे। उक्त दो हजार मरीज मिलने के दौरान जिले में तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ रही थी।

कोरोना के बीच 12 शिशुओं ने सुरक्षित लिया जन्म
कांकेर कोविड अस्पताल में 10 नवंबर को पीढ़ापाल की 23 वर्षीय गर्भवती महिला ने स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया। महिला को 9 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद उसे इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला व शिशु दोनों स्वस्थ हैं। अबतक कांकेर कोविड अस्पताल में कोरोना के खतरों के बीच 12 शिशु जन्म सुरक्षित जन्म ले चुके हैं।

गिरहोला के युवक की कोरोना से मौत
बुधवार को जिले के चारामा विकासखंड के गिरहोला के एक 32 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई। युवक को पॉजिटिव पाया गया था। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर उसे इलाज के लिए कांकेर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे लगातार सांस लेने में तकलीफ हो रही थी तथा आक्सीजन लेबल भी गिर रहा था। से जगदलपुर रेफर किया गया था। रास्ते में युवक की मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kldkMI
via IFTTT

No comments