Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बाजार में रौनक, महाराष्ट्र से भी आए कारोबारी

12 नवंबर को धनतेरस पर्व है। धनतेरस पर्व से एक दिन पहले बुधवार को बाजार में अच्छी खासी चहल पहल से कोरोना की वजह से लंबे समय से बाजार में छाई उदासी दूर हुई। बुधवार को जिस प्रकार लोग बाजार में खरीददारी करने पहुंचे उससे व्यापारी धनतेरस के दिन अच्छा व्यापार होने की संभावना बता रहे हैं।
गुरूवार को धनतेरस मे एक दिन पहले बाजार में बड़ी संख्या में लोग पूजन सामग्री के अलावा रंगोली तथा घरों को सजाने रंगीन झालर आदि लेने पहुंचे। बाजार में मिट्टी के दीयों की भी अच्छी मांग रही। बहुत से महिला समूहों ने मिट्टी की जगह गोबर से दीपक तैयार किए हैं जो जगह जगह बाजार में बिक रहे हैं जिनकी अच्छी मांग रही। महाराष्ट्र के अलावा जिले के ग्राम डोकला से माता लक्ष्मी की मूर्तियां बेचने भी कुछ व्यापारी पहुंचे हैं जिनकी बाजार में अच्छी मांग रही। रंगोली व्यवसायी अनिल ठाकुर, सुखराम यादव ने कहा धनतेरस पर्व के एक दिन पहले बाजार में रंगोली की अच्छी मांग रही। इसके अलावा कपड़ा दुकानों में भी चहल पहल रही। कोरोना की वजह से बाजार में सीमित संख्या में लोग पहुंचते थे जिससे बाजार में उदासी छाई रहती थी। धनतेरस के एक दिन पहले उमड़ी भीड़ ने कोरोना की नीरसता को तोड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GRHZU2
via IFTTT

No comments