Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

स्थापना दिवस पर बीजापुर को मिला 132/33 केवी उपकेंद्र और 87.5 किमी बिजली लाइन

राज्य स्थापना दिवस पर बीजापुर जिले की जनता को 91 करोड़ 82 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित उक्त 132/33 केवी विद्युत उपकेन्द्र सहित 87.5 किलोमीटर 132 केवी पारेषण विद्युत लाइन की सौगात मिली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से अलंकरण, लोकार्पण और वितरण कार्यक्रम वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि सांसद राहुल गांधी रहे और द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसूईया उइके रहीं।
विशिष्ट अतिथियों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास मंहत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित समस्त मंत्रीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के पहले सत्र में राजीव गांधी किसान न्याय योजनान्तर्गत तीसरी किश्त की राशि सीधे किसानों के खाते में अंतरित की गई। इसके अलावा नारायणपुर जिले के 3684 किसानों के खातों में तीसरी किस्त के 2 करोड़ 60 लाख 42 हज़ार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं। वहीं प्रदेश में अन्य योजनाओ सहित बीजापुर के 132/33 केवी विद्युत उपकेन्द्र तथा बारसूर से बीजापुर 87.5 किलोमीटर 132 केवी पारेषण विद्युत लाइन का लोकार्पण किया गया। इस वर्चुअल कार्यक्रम में बीजापुर विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण विक्रम शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम सहित कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, एसपी कमलोचन कश्यप, सीईओ जिला पंचायत पोषण लाल चन्द्राकर तथा अन्य जनप्रतिनिधी और जिला प्रशासन के अधिकारी कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bijapur gets 132/33 kV substation and 87.5 km power line on establishment day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HVnSEw
via IFTTT

No comments