Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

फोर्टिफाइड राइस बांटने की योजना का मुख्यमंत्री ने किया ई-शुभारंभ

राज्य के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए रविवार को जिले में आयरन और विटामिन से युक्त फोर्टिफाइड राइस वितरण की अभिनव योजना का ई-शुभारंभ किया। गरीब परिवार को राशन कार्ड के माध्यम से दिए जाने वाले इस चावल को लेकर उन्होंने लोगों से बातचीत की और इसका उपयोग करने के लिए कहा।
सीएम ने कहा कि इस योजना को सबसे पहले कोंडागांव जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया गया है। इसके बाद इसे अन्य जिलों में शुरू किया जाएगा। सीएम ने कहा कि इस चावल का सबसे अधिक फायदा कुपोषित बच्चों को मिलेगा। इसका कारण इस चावल में विभिन्न विधियों द्वारा विटामिन बी-12, बी-6, आयरन, फोलिक एसिड जैसे विटामिन एवं पोषक तत्वों को जोड़ा गया है जिससे महिलाएं एवं बच्चों में होने वाले कुपोषण को दूर कर उन्हें स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। इस दौरान जनपद पंचायत कोंडागांव अध्यक्ष शिवलाल मण्डावी, उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, मौके पर जनपद पंचायत कोण्डागांव अध्यक्ष शिवलाल मण्डावी, उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा हितग्राहियों को फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया गया।

बजट 2020-21 में मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
मुख्यमंत्री बघेल ने वर्ष 2020-21 के अपने बजट भाषण में इस योजना को प्रारंभ करने की घोषणा की थी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 5 करोड़ 80 लाख रुपए का बजट प्रावधान भी किया गया है। फोर्टिफाइड चावल का वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य के दुकानों से किया जाएगा। फोर्टिफाइड राइस तैयार करने लिए दो राइस मिल को राइस ब्लेडिंग कार्य सौंपा गया है। यह चावल 1.34 लाख परिवारों को मिलेगा।

सीएम ने लक्ष्मी से पूछा- कैसे पकाओगी इस चावल
राज्य अलंकरण के तहत शुरू की गई इस योजना में सीएम ने लक्ष्मी नेताम से इस चावल के उचित प्रयोग की विधि के संबंध में पूछा। जिस पर लक्ष्मी ने कहा कि इस चावल को कुकर में कम पानी के साथ पकाकर प्रयोग करेंगे। सीएम ने महिला की तारीफ कर इसकी जानकारी अन्य महिलाओं को देने की बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chief Minister inaugurates the scheme for distribution of fortified rice


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35XpTZp
via IFTTT

No comments