Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पुलिस ने दाे जगह से 14 जुआरियाें काे पकड़ा, 62100 रुपए बरामद

पुलिस ने दाे अलग-अलग जगहाें पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 14 लाेगाें काे गिरफ्तार कर उनसे 62,100 रुपए बरामद किए हैं। काेतवाली पुलिस थाने के एसएचओ नवनीतसिंह ने बताया कि बीकाजी की टेकरी के पास श्रवण गिरी के मकान में जुआ खेले जाने की इत्तला मिली थी। पुलिस ने वहां दबिश दी ताे माैके पर जुआ आठ लाेग जुआ (घाेड़ी) खेल रहे थे।

गंगाशहर में गाेपेश्वर बस्ती निवासी हुसैन अली, धाेबीतलाई निवासी कैलाश लखानी, रानीबाजार में केजी काॅम्प्लेक्स के पीछे निवासी यूसुफ अली, जेलवैल राेड मनाेज कुमार, रानीबाजार चाैपड़ा कटला निवासी जगदीश नायक, नायकाें का माेहल्ला निवासी पूनमचंद नायक, प्रदीप सिंधी व संजू नायक काे गिरफ्तार किया। इनसे 51,000 रुपए बरामद किए गए हैं। दूसरे मामले में डीएसटी की सूचना पर नयाशहर थाना पुलिस ने काेठारी

अस्पताल के पास जुआ खेल रहे छह लाेगाें काे गिरफ्तार किया। जस्सूसर गेट के बाहर निवासी सूरजमल, सुनील, भीनासर बाइपास निवासी प्रेमसिंह, मूलचंद, दाऊजी राेड निवासी महेन्द्र कुमार व जस्सूसर गेट के पास निवासी कन्हैयालाल काे गिरफ्तार कर 11100 रुपए बरामद किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police arrested 14 gamblers from right place, recovered 62100 rupees


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/386rNtu
via IFTTT

No comments