Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जेसीज ऑफ जोधपुर ने किन्नर समाज में बांटा सूखा राशन

जेसीआई जोन 5 के आह्वान पर जेसीज ऑफ जोधपुर की ओर से “अनुपमा- सदा सुखी रहो, ये उनसे भी कहो’ प्रोजेक्ट के तहत किन्नर समाज का सम्मान किया और बनाड़ के महादेव नगर उनको सूखा राशन में वितरित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने किन्नर कांता भुआ का साफा, शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में ज़ोन डायरेक्टर प्रियंका सेन ने बताया कि कोविड ने सभी समाज के लोगों को प्रभावित किया। इसके चलते किन्नर समाज की आजीविका पर भी संकट आया। जोन कोऑर्डिनेटर निशांत सिंह ने बताया कि इस पहल से जब हमने कांता भुआ से संपर्क हुआ तो हमें यह स्थिति पता चली। तब हमने सोचा कि ये भी कोरोना वारिअर हैं और इनका भी सम्मान करना चाहिए।

सीएमएचओ डॉ. मंडा ने भी जेसीआई के इस अनूठे प्रयास की सराहना की। जोधपुर के सभी अध्याय ने मिलकर इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जितेश अडवाणी, रितेश शर्मा, जूही वर्मा, अमन त्रेहान, पूजा जोशी, अजीत सिंह सहित कई सदस्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l5oZk1
via IFTTT

No comments