Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

गेट का कुंदा उखाड़ा, 1.74 लाख नकदी और जेवर चोरी

शहर के कालीपुर इलाके में मौजूद श्रीराम नगर में एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात की है। चोरी की वारदात डाॅ. अखिलेश सिंह चौहान के मकान में हुई है। चोरों ने घर का ताला नहीं तोड़ा बल्कि जिस कुंदा ही उखाड़ दिया और घर में घुस गए। डॉ. चौहान ने बताया कि अलग-अलग बैग में रखे नकद एक लाख 74 हजार रुपए के अलावा सोने की सेट, सोने के इयरिंग, चांदी की पायल व अन्य जेवरात चोरों ने पार कर दिया है।
गौरतलब है कि इन दिनों फिर से शहर में चोरियों की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। कुंदा तोड़कर इस तरह से चोरी करने की यह इलाके में पहली वारदात है और घटना को जिस तरीके से अंजाम दिया गया है उसे देखकर पुलिस को शक है कि यह किसी पेशेवर गैंग का नहीं बल्कि नए लड़कों का काम है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अफसर पहुंचे थे और अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मकान में सामान छोड़कर गए थे कुकानार
डाॅ. अखिलेश सिंह ने बताया कि उन्होंने हाल ही में श्रीराम नगर में नया मकान लिया है। पिछले तीन दिनों से इस मकान में शिफ्टिंग का काम चल रहा था सोमवार को भी सामानों को बैग में भर कर यहां छोड़ने के बाद वे कुकानार चले गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gate razed, 1.74 lakh cash and jewelery stolen


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m6IiJW
via IFTTT

No comments