Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोंडागांव में मिले 92 पॉजिटिव नारायणपुर में सिर्फ 2 नए केस

कोरोना संक्रमण के बीच कोंडागांव जिले में एक बार फिर कोरोना बढ़ता नजर आ रहा है। मंगलवार को यहां एक ही दिन में 92 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। एक ही दिन में इतने मरीज मिलने के बाद सभी पॉजिटिव मरीजों के ट्रेवल हिस्ट्री और इनसे संपर्क में आने वाले लोगों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं और संपर्क में आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार 92 मरीजों के पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और अब फिर से जिले में कोरोना को रोकने के लिए नये सिरे से प्लानिंग की जा रही है।

नारायणपुर में लगातार कम हो रहे मरीज
इधर नारायणपुर जिले ने लगातार कोरोना पर कंट्रोल बनाया हुआ है और मंगलवार को भी यहां सिर्फ दो नये मामले सामने आये हैं। पिछले एक पखवाड़े से जिले में कोरोना दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है। इसी तरह बीजापुर में भी मंगलवार को सिर्फ 10 नये संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। समाचार लिखे जाने तक संभाग के अन्य जिलों के आंकड़े जारी नहीं हो पाये थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/374R3hB
via IFTTT

No comments