27 नए केस, कोरोना की रफ्तार कम होने से राहत
जिले में शुक्रवार को 27 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। पिछले एक सप्ताह से जिस तादाद में मरीज मिल रहे हैं उससे साफ है कि जिले में कोरोना की रफ्तार कम होती जा रही है। जिससे लोगों को काफी राहत है। शुक्रवार को जिले में सबसे ज्यादा 8 कोरोना पॉजिटिव अंतागढ़ विकासखंड में पाए गए। जबकि कोयलीबेड़ा में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिले।
कांकेर शहर में मिले पॉजिटिव मरीजों में सहायक खंड शिक्षा अधिकारी व उनकी पत्नी भी शामिल है। दो दिन पूर्व एबीओ को सर्दी खांसी की शिकायत हुई थी जिससे वे जिला अस्पताल में अपनी जांच कराए तो उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उनकी पत्नी भी जांच में पॉजिटिव पाई गई। दोनों को कांकेर कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एबीओ के अनुसार वे घर से कार्यालय ही आना जाना कर रहे थे। बाजार या भीड़ वाले इलाके में भी नहीं गए। उनके कार्यालय में भी अबतक कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। इससे कहां से वे संक्रमित हुए यह स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा तीसरे दिन जंगलवार कालेज में एक और जवान पॉजिटिव मिला।
शुक्रवार को जिले में कोरोना की स्थिति
- 5088 - कुल पॉजिटिव
- 234 - कुल एक्टिव
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eZNug7
via IFTTT
No comments