श्रीराम मंदिर निर्माण स्थल पर मनाया दीपोत्सव, दीपों से लिखा सियाराम
श्री राम परमार्थ ट्रस्ट द्वारा शहर के राजापारा में श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। दीपावली के एक दिन पूर्व मंदिर ट्रस्ट की महिला समिति ने मंदिर निर्माण स्थल पर एक कार्यक्रम आयोजित कर दीपों से सजाया। विधिवत पूजा अर्चना कर यहां दीपों से सियाराम लिखा गया। शुक्रवार को मंदिर निर्माण स्थल पर इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची तथा पहले पूर्जा अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर निर्माण स्थल को दीपों से सजाते वहां दीपों से ही सियाराम लिखा। प्रसाद वितरण किया गया।
सभी का सहयोग : महिला समिति अध्यक्ष आरती श्रीवास्तव ने कहा मंदिर का काम बहुत तेजी से चल रहा है। ट्रस्ट से जुड़े सभी लोग बहुत मेहनत कर रहे हैं। महिला समिति भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर पूरे शहर में बेहद उत्साह है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में रीना लारिया, विमला शोरी, सुनीता तिवारी, गायत्री शर्मा, पद्मिनी साहू आदि उपस्थित थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32IryBo
via IFTTT
No comments