पूरक परीक्षा 28 नवंबर से, केंद्रों को 23 और 24 नवंबर को बांटी जाएगी गोपनीय सामग्री
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी व्यवसायिक अवसर पूरक परीक्षा 28 नवंबर से होगी। डीएलएड मुख्य परीक्षा (प्रथम वर्ष) 20 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच होगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि नियमित छात्र अध्ययनरत स्कूल में परीक्षा देंगे। प्राइवेट छात्र-छात्राओं ने जिस स्कूल में आवेदन जमा किया, उसी स्कूल में उनकी परीक्षा होगी।
परीक्षा की गोपनीय सामग्री समन्वयक केन्द्र, शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 23 एवं 24 नवंबर को सुबह 10 बजे से प्राचार्य और केंद्राध्यक्षों को दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने गोपनीय सामग्री प्राप्त करने के लिए डबल लाॅक की पेटी और संकायवार छात्र संख्या की जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। 23 नवंबर को कुरूद एवं नगरी ब्लाक और 24 नवंबर को धमतरी एवं मगरलोड ब्लाक के केंद्रों को गोपनीय सामग्री दी जाएगी।
10 से अधिक छात्र एक कक्षा में नहीं बैठेंगे
डीईओ डॉ. रजनी नेल्सन ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन कराया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए एक कक्ष में 10 से अधिक छात्रों को नहीं बैठाने, परीक्षा शुरू होने के पहले स्कूल को सैनिटाइज कराने कहा गया है। सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र बिना मास्क के स्कूल में प्रवेश नहीं करेगें। हैंडवॉश एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था करने, शाला में प्रवेश के लिए छात्रों में आवश्यक दूरी बनाने, यदि छात्र कोरोना पाॅजिटिव हो, तो उसे अलग कक्ष में बिठाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38FWsxT
via IFTTT
No comments