Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जिला अस्पताल में 4 नए चिकित्सक नियुक्त, अब कुल 28 डॉक्टर

जिला अस्पताल धमतरी के विभिन्न विभागों में 4 नए चिकित्सकों ने ज्वाइन किया है। निश्चेतना, स्त्री रोग, पैथोलॉजी, हड्डी रोग विभागों के अलावा अन्य चिकित्सक मिले। अब जिला अस्पताल में 28 डॉक्टर हो गए।
निश्चेतना विशेषज्ञ के रूप में डॉ. स्वीटी नंदा ने ज्वाइन किया है। वर्तमान में डॉ. ध्रुव निश्चेतना का कार्य कर रहे थे। अब इस विभाग में 2 चिकित्सक हो गए। 2 नए चिकित्सा अधिकारी मिले, जिसमें से एक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश साहू और डॉ. मेहताब अहमद हैं। इसके अलावा स्त्री रोग विभाग में डॉ. हर्षा जिचकर ने ज्वाइन किया है। डॉ. टीएस ध्रुव भी अपना कोर्स पूरा कर वापस लौट चुके हैं। अभी स्त्री रोग विभाग में डॉ. रागिनी ठाकुर, डॉ. नेहा साहू, डॉ. प्रियंका थीं। पैथालॉजी विभाग में डॉ. माधुरी वानखेडे के जाने के बाद डॉ. एमएस मूर्ति ही पैथोलॉजी और सिविल सर्जन का कार्य देख रहे थे। अब इस विभाग में डॉ. पूर्वी अग्रवाल की पदस्थापना हुई है।

रेडियोलॉजिस्ट के लिए प्रयास जारी: सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. एमएस मूर्ति ने बताया कि पूर्व में दो साल के बांड पर 3 चिकित्सक आए हैं। अभी निश्चेतना, स्त्री रोग, पैथालॉजी के अलावा अन्य डॉक्टर मिले। अब 28 डॉक्टर हो चुके हैं। रेडियोलॉजिस्ट के लिए प्रयास जारी है।

यहां के अस्पताल में दूसरे जिले से भी आते हैं मरीज
जिला अस्पताल में बालोद, दुर्ग, कांकेर, गरियाबंद जिले से भी लोग इलाज कराने पहुंचते हैं। हर दिन की ओपीडी 400 से अधिक है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली थे, अब ज्यादातर पद भर चुके हैं। सुविधाएं भी बढ़ रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36xjT9T
via IFTTT

No comments