दिसंबर से जनवरी के बीच चलती है शीत लहर, अलाव जलाने के निर्देश
प्रदेश में ठंड के मौसम में शीत लहर की स्थिति बन रही है। लोगों को इससे बचाव के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने निगम आयुक्त, सीएमओ, जनपद सीईओ, एसडीएम को दिशा-निर्देश देकर निर्धारित प्रपत्र में प्रतिदिन जानकारी कलेक्टोरेट को उपलब्ध कराने कहा है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग अनुसार प्रदेश में दिसंबर से जनवरी के बीच शीत लहर चलती है। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले निसहाय, आवासहीन, गरीब, वृद्ध और स्कूल जाने वाले छात्रों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने कहा है। शीत लहर से बचाव के लिए रिक्शाचालकों, दैनिक मजदूरों, आवासविहीनों आदि के लिए रैन बसेरा व अस्थाई शरण स्थलों में ठहराने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। रात में रैन बसेरा शरण स्थलों में कंबल रखने की व्यवस्था करने कहा। शीत प्रकोप से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही निर्देश हैं कि सावधानी रखी जाए कि कहीं आगजनी की घटना न हो। शीत प्रकोप से बचाव के लिए आवश्यक दवाओं का भंडारण एवं चिकित्सा सेवाएं लोगों को उपलब्ध कराने व्यवस्था करने एवं चिकित्सा दल गठित करने के निर्देश दिए गए।
फसल नुकसान का मुआवजा देने कहा
शीत प्रकोप से रबी फसलों के बचाव के लिए कृषि विभाग के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित कर आवश्यक समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। मृत एवं पीड़ित परिवारों एवं प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत आवश्यक अनुदान सहायता दी जाए। शीत लहर के प्रकोप से बचाव एवं प्रबंधन के लिए स्थानीय यूनीसेफ, रेडक्राॅस सोसायटी और अशासकीय संगठनों से भी आवश्यक सहयोग लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35rFXDI
via IFTTT
No comments