Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

36 नग सागौन चिरान के साथ ट्रैक्टर जब्त

बचेली रेंज के नकुलनार बिट के हड़मामुंडा से ट्रैक्टर सहित 36 नग सागौन चिरान वन विभाग ने शुक्रवार को जब्त किया है। लकड़ी सहित ट्रैक्टर को जब्त कर वन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के रेंजर अशोक सोनवानी ने बताया कि 0.771 घन मीटर लकड़ी ट्रैक्टर में परिवहन करते हुए पकड़ी गई है। लकड़ी को जब्त कर ट्रैक्टर को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है।
वन अमले ने ट्रैक्टर में लकड़ी परिवहन करते दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। हड़मामुंडा, मैलावाड़ा क्षेत्र में अवैध लकड़ियों का कारोबार सालों से चल रहा है जिसको लेकर वन विभाग अधिकारियों को लगातार शिकायत मिल रही थी। मैलावाड़ा, हड़मामुंडा में चोरी की लकड़ी से फर्नीचर तैयार किये जाते हैं जिनकी सप्लाई जिले भर में की जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tractor seized with 36 pieces of teak chiran


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nNx9hP
via IFTTT

No comments