Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, निकला कोरोना पॉजिटिव

बस्तर जिले में शुक्रवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया था। डाॅक्टरों के अनुसार 19 नवंबर को सड़क हादसे में घायल होने के बाद बोदमुन्डा के एक युवक को हॉस्पिटल लाया गया था। यहां उसका कोरोना टेस्ट करवाया गया तो वह पॉजिटिव निकला। इसके बाद युवक को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह नयामुंडा में 55 वर्षीय अधेड़ को मेकॉज के बफर वार्ड में भर्ती किया था। यहां इलाज के दौरान अधेड़ ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसका एंटीजेन टेस्ट करवाया गया तो वह पॉजिटिव निकला। दोनों ही मामलों में मृतकों के शव को सुरक्षित रखते हुए प्रशासनिक अफसरों की देखरेख में अंतिम संस्कार करवाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3911xRF
via IFTTT

No comments