Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

झगड़े में बीचबचाव कर रहे युवक की 3 साल की बेटी पर लाठी से वार, गंभीर

दो भाइयों के झगड़े में बीचबचाव करने गए युवक के 3 साल की मासूम बेटी को भारी पड़ गया। ग्राम सुरसाबांधा में 16 नवंबर की शाम 4.30 बजे गैंदलाल यादव शराब के नशे में किसी बात को लेकर अपने भाई नारायण यादव के घर जाकर गाली गलौज कर मारपीट कर रहा था। दोनों भाइयों में मारपीट होती देख प्रार्थी संतोष साहू बीचबचाव कर दोनों को छुड़ाने लगा। संतोष साहू के पीछे-पीछे उसकी 3 साल की बच्ची निधि साहू भी झगड़ा स्थल पर पहुंच गई। आरोपी गैंदलाल ने संतोष पर भी लाठी से वार कर दिया पर लाठी निधि के सिर पर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गैंदलाल ने संतोष साहू से यह कहते हुए कि हम दोनों भाइयों के झगड़े में पड़ने वाले तुम कौन होते हो, लाठी से संतोष के सिर पर वार कर दिया। संतोष ने अपने आप को तो बचा लिया लेकिन लाठी की वार बच्ची पर पड़ गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार था जिसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया । थाना प्रभारी रामकुमार साहू ने बताया कि संतोष साहू की रिपोर्ट पर गैंदलाल के खिलाफ धारा 307 कायम कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Struck by severe lathi on 3-year-old daughter of a young man who is intervening in a fight


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32Wx7fj
via IFTTT

No comments